• "शासन की सारी व्यवस्थाएं गरीब को सशक्त बनाने के लिए काम आनी चाहिए और सारी व्यवस्थाओं का अंतिम नतीजा आखिरी छोर पर बैठे इंसान का कल्याण होना चाहिए। कौशल विकास के साथ-साथ श्रमेव-जयते की भावना भी होनी चाहिए।"

    -प्रधानमंत्री लोक सभा में

    Tweet this

    "दुनिया में हमारे देश की पहचान बन गई है ‘स्कैम इंडिया’ की। अब हमें हमारे देश की पहचान बनानी है ‘स्किल इंडिया’ की।"

    -प्रधानमंत्री लोक सभा में

    Tweet this
  • "भारत को संमृद्ध बनाने के लिए, समाज के सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों को संमृद्ध बनाने की जरूरत है।"

    -प्रधानमंत्री लोक सभा में

    Tweet this

    "हिंदुस्तान दुनिया का सबसे नौजवान देश है। दूसरी ओर पूरे विश्व को "स्किल मैनपावर" की बहुत बड़ी आवश्यकता है। इसलिए कौशल विकास हमारे देश की प्राथमिकता होनी चाहिए।"

    -प्रधानमंत्री लोक सभा में

    Tweet this
  • "हमारी चाहें कितनी ही संख्या क्यों न हो लेकिन मुझे आपके (विपक्ष) बिना आगे नहीं बढ़ना है। हमें संख्या के बल पर नहीं चलना है। हमें सामूहिकता के बल पर चलना है।"

    -प्रधानमंत्री लोक सभा में

    Tweet this

    "आज जरूरत बड़ा सोचने की है। हम स्किल, स्केल और स्पीड पर जितना अधिक फोकस करेंगे, उससे भारत के विकास को उतनी ही अधिक गति मिलेगी।"

    -प्रधानमंत्री “गेटिंग इंडिया बैक ऑन ट्रैक- एन एक्शन एजेंडा फॉर रिफॉर्म” नामक पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर

    Tweet this
  • "भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमें सोचना होगा कि हम हाईवेज से इनफॉर्मेशन वेज की तरफ कैसे बढ़ें। भविष्य में जहां से ऑप्टिकल फाइबर गुजरेंगे, वहां शहर बसने वाले हैं।"

    -प्रधानमंत्री “गेटिंग इंडिया बैक ऑन ट्रैक- एन एक्शन एजेंडा फॉर रिफॉर्म” नामक पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर

    Tweet this

    "हमें अपने जनसांख्यकीय लाभ की ताकत को समझना होगा। हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम की है। न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक जरूरतों को ध्यान में रखकर हम कौशल विकास की योजना क्यों न बनाएं।"

    -प्रधानमंत्री “गेटिंग इंडिया बैक ऑन ट्रैक- एन एक्शन एजेंडा फॉर रिफॉर्म” नामक पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर

    Tweet this
  • "आज सेनाओं के रंग रूप बदल चुके हैं। इसलिए सुरक्षा के क्षेत्र में जितना महत्व समर्पित, प्रतिबद्ध, साहसिक जवानों का है, उतना ही महत्व आधुनिकतम तकनीक का है।"

    -आईएनएस विक्रमादित्य को राष्ट्र को समर्पित करने के दौरान प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "भारत किसी को भी आंख दिखाने के पक्ष में नहीं है, और न ही भारत अब आंख झुकाकर जीने के लिए तैयार है। भारत आंख मिलाकर आगे बढ़ने का पक्षकार है।"

    -आईएनएस विक्रमादित्य को राष्ट्र को समर्पित करने के दौरान प्रधानमंत्री

    Tweet this
  • "भारत रक्षा उत्पादों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने और विश्व के छोटे-छोटे देशों में भारत द्वारा उत्पादित सुरक्षा के साधन एक संबल बनें।"

    -आईएनएस विक्रमादित्य को राष्ट्र को समर्पित करने के दौरान प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "विश्व के कई भूभागों में सत्ता हथियाने के प्रयास चलते हैं, उस समय भूटान ने बहुत ही उत्तम तरीके से अपने यहां लोकतांत्रिक परंपराओं को स्थापित किया।"

    -भूटान यात्रा

    Tweet this
  • "बी4बी यानी भूटान के लिए भारत और भारत के लिए भूटान। हमारे पासपोर्ट के रंग भले अलग हों, लेकिन हमारी सोच एक है। भारत भूटान की खुशहाली और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।"

    -भूटान यात्रा

    Tweet this

    "दुनिया विकास दर की चर्चा कर रही है, लेकिन भूटान सुख की चर्चा कर रहा है। सुख के लिए अच्छा पड़ोसी होना जरुरी है। सब कुछ होने के बावजूद कई बार पड़ोसी दुखी कर देता है।"

    -भूटान यात्रा

    Tweet this
  • "आइए एक सार्क उपग्रह बनाएं, जो भारत की तरफ से एक उपहार के रूप में हमारे पड़ोसियों को समर्पित हो।"

    -पीएसएलवी प्रक्षेपण के मौके पर प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "अंतरिक्ष दूर भले ही दिखता हो, लेकिन ये हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। ये हमारे आधुनिक संचार का वाहक है और दूरदराज के परिवारों को जोड़ता है।"

    -पीएसएलवी प्रक्षेपण के मौके पर प्रधानमंत्री

    Tweet this
  • "भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम गति, परिमाण और कौशल के बारे में हमारी दृष्टि का सटीक उदाहरण है।"

    -पीएसएलवी प्रक्षेपण के मौके पर प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "विकास के लिए तकनीक अहम है। ये हम सभी को प्रभावित करती है और ये राष्ट्रीय प्रगति का एक महत्वपूर्ण साधन है।"

    -पीएसएलवी प्रक्षेपण के मौके पर प्रधानमंत्री

    Tweet this
  • "125 करोड़ भारतीयों को जोड़ने वाली शक्ति ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन को साकार करने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है।"

    -पीएसएलवी प्रक्षेपण के मौके पर प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम ने कई बाधाएं पार की हैं। साथ ही ये सर्वाधिक किफायती कार्यक्रमों में एक है। इस पर हमें गर्व होना चाहिए।"

    -पीएसएलवी प्रक्षेपण के मौके पर प्रधानमंत्री

    Tweet this
  • "पीएसएसवी-सी23 के प्रक्षेपण ने प्रत्येक भारतीय के ह्रदय को गर्व से भर दिया है और मैं आपके चेहरे पर गर्व और संतुष्टि को देख सकता हूं। इस छण का गवाह बनकर गौरवान्वित हूं।"

    -पीएसएलवी प्रक्षेपण के मौके पर प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "रेल बजट रेल को आधुनिक बनाने वाला और नागरिकों को अधिक सुरक्षा देने वाला सिद्ध होगा। रेलवे का ये बजट पारदर्शिता और ईमानदारी पर बल देता है।"

    -रेल बजट 2014 के बारे में

    Tweet this
  • "मुझे विश्वास है कि रेल में सफर करने वाले यात्रियों को सुखद अनुभव होंगे और देश के विकास से जुड़े लोगों को ये विश्वास देगा।"

    -रेल बजट 2014 के बारे में

    Tweet this

    "रेलवे सिर्फ यातायात का साधन नहीं है। रेलवे भारत की विकास यात्रा का ‘ग्रोथ इंजन’ है।"

    -रेल बजट 2014 के बारे में

    Tweet this
  • "मरणासन्न अर्थव्यवस्था के लिए यह बजट अंतिम पंक्ति में खड़े आदमी के लिए संजीवनी और सूर्योदय के रूप में आया है। यह बजट भारत को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा और यह गरीबों तथा समाज के वंचित तबकों के लिए उम्मीद की किरण है।"

    -आम बजट

    Tweet this

    "यह बजट भारत को आधुनिक टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल करते हुए और ज्यादा डिजिटल बनाने की कोशिश है। सरकार देश के हर तबके को ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

    -आम बजट

    Tweet this
  • "अब हम उस स्तर तक पहुंच गए हैं, जहां हमें अधिक महत्वाकांक्षी होना चाहिए। हमें अधिक ठोस तंत्र और नतीजों पर फोकस करना होगा। ब्रिक्स को प्रभावशाली मंच बनाइए।"

    -ब्रिक्स सम्मेलन

    Tweet this

    "एक शांतिपूर्ण, संतुलित और स्थिर विश्व को आकार देने के लिए ब्रिक्स को एकजुट और स्पष्ट संदेश देना ही चाहिए। निश्चित रूप से हमें एक दूसरे की शक्तियों, ज्ञान, कौशल और संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।"

    -ब्रिक्स सम्मेलन

    Tweet this
  • "ब्रिक्स को ‘जनता का जनता से’ संपर्क के जरिए आगे बढ़ना चाहिए। इसे युवाओं की भागीदारी के लिए नई प्रणालियों का विकास करना चाहिए।"

    -ब्रिक्स सम्मेलन

    Tweet this

    "हम जिस विकल्प को आज चुनेंगे वो न सिर्फ हमारे देशों, बल्कि समग्र दुनिया के भविष्य को आकार देगा। हमें आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अपने सहयोग को बढ़ाना होगा।"

    -ब्रिक्स सम्मेलन

    Tweet this
  • "मैं एक ऐसी धरती से आया हूं जहां वसुधैव कुटुंबकम के मूल्यों का महत्व है।"

    -ब्रिक्स सम्मेलन

    Tweet this

    "मेरा दृढ़ विश्वास है कि आतंकवाद, किसी भी रूप और आकार में हो, मानवता के खिलाफ है। आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।"

    -ब्रिक्स सम्मेलन

    Tweet this
  • "ट्रेड (व्यापार), टूरिज्म (पर्यटन), टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी), ट्रेडिशन (परंपरा) और टैलेंट (प्रतिभा) जैसे आयामों में मौजूदा प्रतिमानों को फिर से परिभाषित करने की क्षमता है।"

    -ब्रिक्स सम्मेलन

    Tweet this

    "स्वच्छ और विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित ऊर्जा सुरक्षा भारत के भविष्य के लिए जरूरी है। भारत की ऊर्जा रणनीति में परमाणु ऊर्जा की मुख्य भूमिका है।"

    -बीएआरसी दौरा

    Tweet this
  • "परमाणु ईधन चक्र में भारत की आत्मनिर्भरता तथा स्वदेशी रियक्टरों की वाणिज्यिक सफलता से यह साबित हो गया है कि दूरदर्शिता, संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर भारत सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है।"

    -बीएआरसी दौरा

    Tweet this

    "‘मायगव’ लोगों और सरकार के बीच दूरी पाटेगा। लोकतंत्र सरकार में लोगों की भागीदारी के बगैर सफल नहीं हो सकता और यह भागीदारी सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।"

    -माईगव

    Tweet this
  • "कई लोग राष्ट्रनिर्माण में योगदान करना चाहते हैं और समय एवं ऊर्जा लगाना चाहते हैं। उन्हें अवसर की जरूरत है। ‘मायगव’ वो अवसर है।"

    -माईगव

    Tweet this

    "मैं लोगों के विचार और सुझावों का इंतजार कर रहा हूं। मायगव पर कई चर्चा मंच हैं तथा ऑनलाइन और ऑनग्राउंड कार्य दिए गए हैं, जिनमें कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।"

    -माईगव

    Tweet this
  • "कम जमीन, कम समय, ज्यादा उपज।"

    -आईसीएआर

    Tweet this

    "हमें किसानों की मदद इस तरह करनी होगी कि किसान भारत और पूरी दुनिया का पेट भर सकें और उनकी जेब भी भर जाए।"

    -आईसीएआर

    Tweet this
  • "लैब टू लैंड' यानी कृषि में उन्नत तकनीक को किसान के खेत तक ले जाने की जरूरत है।"

    -आईसीएआर

    Tweet this

    "एच-हाइवेज,आई-इन्‍फार्मेशन और टी-ट्रासमीशन। ये मैं हिट करना चाहूंगा और आप भी चाहेंगे कि ये हिट जल्‍दी हो।"

    -नेपाल यात्रा

    Tweet this
  • "भारत और नेपाल के संबंध उतने ही पुराने हैं, जितने हिमालय और गंगा पुराने हैं।"

    -नेपाल यात्रा

    Tweet this

    "हिन्दुस्तान ने वो कोई लड़ाई जीती नहीं है, जिस जीत के साथ किसी नेपाली का रक्त न बहा हो। किसी नेपाली ने शहादत न दो हो।"

    -नेपाल यात्रा

    Tweet this
  • "हम इतने पास में हैं आपके और हमारे बीच में कोई ज्यादा दूरी नहीं है फिर भी आते-आते 17 साल लग गए। यह अखरता है। मैं आपको वादा करता हूं कि अब ऐसा नहीं होगा।"

    -नेपाल यात्रा

    Tweet this

    "नेपाल और भारत के रिश्ते ऐसे हैं कि थोड़ी सी भी हवा इधर उधर हो जाए तो ठंड हमें भी लगती है। अगर सूरज यहां तप जाए तो गर्मी हमें भी लगती है।"

    -नेपाल यात्रा

    Tweet this
  • "संविधान, एक किताब नहीं होती है, संविधान कल आज और कल को जोड़ता है। मैं कभी कभी सोचता हूं भारत का संविधान, वो हिमालय को समंदर के साथ जोड़ता है, भारत का संविधान कच्छ के रेगिस्तान को नागालैंड की हरी भरी पर्वतमालाओं के साथ जोड़ता है।"

    -नेपाल यात्रा

    Tweet this

    "पाकिस्‍तान हमेशा कायरों की तरह हमला करता है, उसके अंदर सीधी जंग करने का माद्दा नहीं है।"

    -प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर में

    Tweet this
  • "आज कारगिल आया हूं तो तालियों की आवाज सुन रहा हूं, लेकिन मैं तब भी यहां आया था जब गोलियों और बमों की आवाज सुनने को मिली थी। जब युद्ध चल रहा था तब भी मैं कारिगल आया था।"

    -प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर में

    Tweet this

    "पावर स्टेशन से जो बिजली मिलेगी वो सिर्फ टीवी ‌देखने, मोबाइल चार्ज करने या बल्ब जलाने के लिए नहीं है, ये बिजली कारगिल के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।"

    -प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर में

    Tweet this
  • "प्रकाश, पर्यावरण और पर्यटन ऐसी ताकतें हैं कि अगर इनका विकास हो तो पूरे भारत की भलाई हो सकती है।"

    -प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर में

    Tweet this

    "विकास के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के नागरिकों का दिल जीतना मेरी प्राथमिकता हैं. यही हमारा उद्देश्य भी है."

    -प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर में

    Tweet this
  • "जम्मू-कश्मीर को विकास की ऊर्जा और गति चाहिए. भारत के हर नागरिक का दायित्व है कि हमारा जम्मू-कश्मीर सुखी और समृद्ध हो."

    -प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर में

    Tweet this

    "यहां के युवाओं को रोजगार देने के लिए यहां के संसाधनों का ही बेहतर इस्तेमाल होगा। केसर, पश्मीना से यहां की तकदीर बदली जाएगी।"

    -प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर में

    Tweet this
  • "हमने अब ठान लिया है कि पहाड़ का पानी और यहां की जवानी यहां के विकास में काम आए। यहां के युवाओं को अगर यहां रोजगार मिले तो उनको पहाड़ों में अपने मा बाप को छोड़कर शहरों में जाने की जरूरत नहीं है।"

    -प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर में

    Tweet this

    "एक वक्त था, जब प्रधानमंत्री कई वर्षों तक जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करते थे, लेकिन मैं महीने भर में दूसरी बार जम्मू-कश्मीर आया हूं।"

    -प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर में

    Tweet this
  • "मैं आपके बीच प्रधान मंत्री के रूप में नहीं, प्रधान सेवक के रूप में उपस्थित हूँ।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this

    "यह देश राजनेताओं ने नहीं बनाया है, सरकारों ने भी नहीं बनाया है। यह देश हमारे किसानों ने बनाया है। हमारे मजदूरों ने बनाया है। हमारी माताओं और बहनों ने बनाया है। हमारे नौजवानों ने बनाया है।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this
  • "यह भारत के संविधान का सामर्थ्य है कि एक छोटे से नगर के गरीब परिवार के एक बालक को आज लाल किले की प्राचीर से भारत के तिरंगे झंडे के सामने सिर झुकाने का सौभाग्य मिला।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this

    "संगच्छध्वम् संवदध्वम् संवो मनांसि जानताम्। हम साथ चलें, मिलकर चलें, मिलकर सोचें, मिलकर संकल्प करें और मिलकर हम देश को आगे बढ़ाएं।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this
  • "एकरस हो सरकार- एक लक्ष्य, एक मन, एक दिशा, एक गति, एक मति। इस मुकाम पर हम देश को चलाने का संकल्प करें।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this

    "मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार में बैठे हुए लोगों का सामर्थ्य बहुत है। चपरासी से लेकर कैबिनेट सेक्रेटरी तक हर कोई सामर्थ्यवान है। प्रत्येक की एक शक्ति है। मैं उस शक्ति को जगाना चाहता हूं।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this
  • "क्या कभी मां-बाप ने अपने बेटे को पूछने की हिम्मत की है कि कहां जा रहे हो, क्यों जा रहे हो, कौन दोस्त हैं? आखिर बलात्कार करने वाला किसी न किसी का बेटा ही तो है।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this

    "मैं उन डॉक्टरों से अनुरोध करना चाहता हूं कि अपनी तिजोरी भरने के लिए किसी मां के गर्भ में पल रही बेटी को मत मारिए। मैं उन माताओं, बहनों से कहता हूं कि आप बेटे की आस में बेटियों को बलि मत चढ़ाइए।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this
  • "सवा सौ करोड़ देशवासी एक कदम चलें, तो यह देश सवा सौ करोड़ कदम आगे चला जाएगा।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this

    "आज करोड़ों परिवार हैं, जिनके पास मोबाइल फोन तो है, लेकिन बैंक एकाउंट नहीं है। यह स्थिति हमें बदलनी है। देश के आर्थिक संसाधन गरीब के काम आएं, इसकी शुरुआत यहीं से होती है।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this
  • "कम, मेक इन इंडिया, आइए, हिंदुस्तान में निर्माण कीजिए। दुनिया के किसी भी देश में जाकर बेचिए, लेकिन निर्माण यहां कीजिए।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this

    "मैं ऐसे नौजवान तैयार करना चाहता हूं जो जॉब क्रियेटर हों।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this
  • "मैं देश के नौजवानों को कहता हूं- हमारा सपना होना चाहिए कि दुनिया के हर कोने में यह बात पहुंचनी चाहिए कि "मेड इन इंडिया"।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this

    "एक जमाना था जब कहा जाता था कि रेलवे देश को जोड़ती है। मैं कहता हूं कि आज आईटी देश के जन-जन को जोड़ने की ताकत रखती है।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this
  • "अगर सवा सौ करोड़ देशवासी तय कर लें कि मैं कभी गंदगी नहीं करूंगा तो दुनिया की कौन सी ताकत है जो हमारे शरह, गांव को आकर गंदा कर सकती है?"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this

    "अगर आप 12 घंटे काम करोगे, तो मैं 13 घंटे करूंगा। अगर आप 14 घंटे कर्म करोगे तो मैं 15 घंटे करूंगा। क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नहीं, प्रधानसेवक के रूप में आपके बीच आया हूं।"

    -स्वतंत्रता दिवस उद्धरण

    Tweet this
  • "सैन्य शक्ति युद्ध का सबसे बड़ा प्रतिरोधक होती है। अगर आप समर्थवान हैं, तो कोई आपके खिलाफ युद्ध छेड़ने का प्रयास नहीं करेगा।"

    -आईएनएस कोलकाता

    Tweet this

    "आईएनएस कोलकाता को राष्ट्र को समर्पित करते हुए हम दुनिया को भारत के बुद्धिबल, सैन्य ताकत और निमार्ण क्षमता का परिचय दिला रहे हैं। इससे देश की सैनिक क्षमता को एक नई ताकत मिली है।"

    -आईएनएस कोलकाता

    Tweet this
  • "सरकार प्रतिरक्षा बलों के आधुनिकीकरण को प्रतिबद्ध है ताकि ‘हमारे जवानों को नहीं लगे कि किसी कमी के कारण वे हमारे देश की सुरक्षा में पीछे रह रहे हैं।"

    -आईएनएस कोलकाता

    Tweet this

    "जब कोई व्यक्ति बैंक में खाता खोलता है तो ये अर्थव्यवस्था की मुख्य धारा से जुड़ने का पहला कदम बन जाता है।"

    -जनधन योजना

    Tweet this
  • "हम आजादी की 68वीं वर्षगांठ मना चुके हैं और अभी भी हमारे देश में 40 प्रतिशत से अधिक लोगों का बैंकखाता नहीं है।"

    -जनधन योजना

    Tweet this

    "योजना के काफी व्यापक लाभ होंगे। आज देश में कई रिकार्ड बने हैं। एक दिन में 1.5 करोड़ लोगों का बीमा होना और खाते खुलना अपने आप में रिकॉर्ड है।"

    -जनधन योजना

    Tweet this
  • "भारत के बंदरगाहों का विकास सीधे तौर पर रोजगार की संभावनाओं, उद्योगों के विकास में तेजी, निर्यात में वृद्धि और इसके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था के चौतरफा विकास से जुड़ा है।"

    -उद्घाटन कार्यक्रमों के अवसर पर प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "दुनिया के संपूर्ण कारोबार का 50 प्रतिशत मालवहन हिंद महासागर से होता है और इसलिए बंदरगाहों में भारत की समृद्धि का प्रवेशद्वार बनने की क्षमता है।"

    -उद्घाटन कार्यक्रमों के अवसर पर प्रधानमंत्री

    Tweet this
  • "हमें विनिर्माण क्षेत्र के महत्व पर जोर देने की जरूरत है, ताकि हम अधिकतम रोजगार तैयार कर सकें।"

    -उद्घाटन कार्यक्रमों के अवसर पर प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "केंद्र को निर्यात संवर्धन के लिये राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करना चाहिये और राज्यों को भी अपने स्तर पर निर्यात बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।"

    -उद्घाटन कार्यक्रमों के अवसर पर प्रधानमंत्री

    Tweet this
  • "जब तक हम निर्यात संवर्द्धन में विनिर्माण को नहीं जोड़ते और राज्य एवं केंद्र साथ मिलकर काम नहीं करते हम निर्यात में ऊंचाई हासिल नहीं कर सकते।"

    -उद्घाटन कार्यक्रमों के अवसर पर प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "सड़क नेटवर्क महत्वपूर्ण है और उसके साथ ही हमें रेल नेटवर्क भी बढ़ाना होगा। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ ही रोजगार भी बढ़ेंगे।"

    -उद्घाटन कार्यक्रमों के अवसर पर प्रधानमंत्री

    Tweet this
  • "भ्रष्टाचार भयावह बीमारी है और यह कैंसर से भी ज्यादा तेजी से फैल रही है।मैं महसूस करता हूं कि देश लंबे अर्से तक इस बुराई को झेलने के लिए तैयार नहीं है।"

    -उद्घाटन कार्यक्रमों के अवसर पर प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "हमारी सरकार का सपना है कि देश के सभी गावों को साल के पूरे 365 दिन, सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे बिजली मिले।"

    -उद्घाटन कार्यक्रमों के अवसर पर प्रधानमंत्री

    Tweet this
  • "हमें बिजली का उत्पादन बढ़ाना होगा और साथ ही बिजली की बचत भी करनी होगी।"

    -उद्घाटन कार्यक्रमों के अवसर पर प्रधानमंत्री

    Tweet this

    "हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, प्रक्रियाओं को सरल बनाना और प्रशासनिक कमी को पूरा करना है।"

    -प्रधानमंत्री विभिन्न अवसरों पर

    Tweet this
  • "आइए हम सब साथ काम करें और विश्व शांति के उद्देश्य को आगे बढ़ाएं तथा आने वाले बरसों में विश्व को और खुशहाल एवं और शांतिपूर्ण स्थान बनाएं।"

    -प्रधानमंत्री विभिन्न अवसरों पर

    Tweet this

    "दुनिया तेजी से बदल रही है और साथ युद्ध व रक्षा के मानदंड भी बदल रहे हैं, ऐसे में प्रौद्योगिकी ही असली ताकत बन गई है।"

    -प्रधानमंत्री विभिन्न अवसरों पर

    Tweet this
  • "भारत को महान बनाने के लिए भारत माता का कोई भी हिस्सा दुर्बल नहीं होना चाहिए। सरकार पूर्वी भारत को भी पश्चिमी भारत के समान विकास की दौड़ में आगे लाने के लिए तेजी से काम कर रही है।"

    -प्रधानमंत्री विभिन्न अवसरों पर

    Tweet this

    "विश्व में मानव संसाधन की तत्काल आवश्यकता है। हमारा पड़ोसी चीन बुजुर्ग हो रहा है और हम युवा हो रहे हैं। हमारी प्राथमिकता युवाओं में कौशल विकास करना होना चाहिए।"

    -प्रधानमंत्री विभिन्न अवसरों पर

    Tweet this
  • "महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन बनाया था। अब विकास के लिए भी यही भावना दिखनी चाहिए।"

    -प्रधानमंत्री विभिन्न अवसरों पर

    Tweet this

    "हम सरकार गरीबों के लिए नहीं चलाते हैं, तो देश की जनता हमें कभी माफ नहीं करेगी।"

    -प्रधानमंत्री विभिन्न अवसरों पर

    Tweet this
  • "शरीर का अगर एक अंग विकलांग हो तो शरीर स्वस्थ नहीं हो सकता है। समाज का कोई एक अंग दुर्बल रहा तो समाज सशक्त नहीं हो सकता है। इस मूलभूत भावना से काम करना है और हम प्रतिबद्ध हैं।"

    -प्रधानमंत्री विभिन्न अवसरों पर

    Tweet this

    "बलात्कार का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण बंद होना चाहिए। इस प्रकार की बयानबाजी करना शोभा देता है क्या? नारी का सम्मान, नारी की सुरक्षा, ये हम सवा सौ करोड़ देशवासियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।"

    -प्रधानमंत्री विभिन्न अवसरों पर

    Tweet this